Bihar Board 12th Lesson-2 Subjective 2024: अभी 2024 में एग्जाम देने वाले हैं यह भूगोल सब्जेक्टिव क्वेश्चन, आपके लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है, सब्जेक्टिव क्वेश्चन देख ले, BSEBEXAM

Bihar Board 12th Lesson-2 Subjective 2024

Bihar Board 12th Lesson-2 Subjective 2024: अभी 2024 में एग्जाम देने वाले हैं यह भूगोल सब्जेक्टिव क्वेश्चन, आपके लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है, सब्जेक्टिव क्वेश्चन देख ले, BSEBEXAM

Bihar Board 12th Lesson-2 Subjective 2024:

7. तृतीयक और चतुर्थ क्रियाकलाप

Q.1. अंकीय विभाजन (Digital divide) क्या है ?
Ans. सूचना और संचार तकनीक जो विकास पर आधारित है विश्व में असमान रूप से विभाजित है। राष्ट्रों में राजनैतिक, आर्थिक तथा सामाजिक विभिन्नायें है। ये अपने नागरिको को सूचना, संचार तकनीक किस प्रकार प्रदान कर सकते है। विकसित देश इस कार्य में आगे है जबकि विकासशील देश अभी पीछे है। इसे डिजिटल विभाजक (Digital divide) कहा जाता है।

Q.2. सेवाओं के प्रमुख घटक क्या है ? Or. सेवाओं के वर्गीकरण का उल्लेख करें।[2014]
Ans. सेवाओं के प्रमुख घटक निम्नलिखित है-
1. वाणिज्यिक सेवाओं विज्ञापन, कानूनी सेवाओं, जनसम्पर्क और परामर्श/
2. अचल सम्पत्ति के क्रय-विक्रय संबंधी सेवाएं जो वित्त बीमा, व वाणिज्यक और आवासीय भूमि व भवनों से संबंधित है।
3. उत्पादक एवं उपभोक्ता को जोड़ने वाले थोक और फुटकर व्यापार तथा रख-रखाव व मरम्मत कार्य जैसी सेवाएं।
4. परिवहन और संचार रेल, सड़क, जलयान व वायुयान सेवाएं तथा डाक-तार सेवाएं।
5. मनोरंजन दूरदर्शन, रेडियो, फिल्म और साहित्य
6. प्रशासन स्थानीय, राज्य तथा राष्ट्रीय प्रशासन अधिकारी वर्ग, पुलिस सेवा तथा अन्य जन सेवाऐं।
7. गैर-सरकारी संगठन शिशु चिकित्सा, पर्यावरण, ग्रामीण विकास आदि लाभरहित सामाजिक क्रियाकलापों से जुड़े व्यक्तिगत या सामूहिक परोपकारी संगठन।

Q.3. प्रौद्योगिकी पार्क (Technology Park) क्या है ? Or. ज्ञान आधारित उद्योगों की महत्ता के तीन बिन्दुओं का विवरण दीजिए। [2014]
Ans. सूचना प्रौद्योगिकी के विकास ने ज्ञान आधारित उद्योगों को विशेष प्रभावित किया है- • इसने देश के आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन के द्वार खोल दिए हैं। यह क्षेत्र विशेषकर अनुसंधान और विकास से जुड़ा है। आर्थिक रूप से विकसित देशों में बहुसंख्यक लोग इस उद्योग में लगे हैं। ये उद्योग सर्वोच्च आय के प्रतीक है। कई विज्ञान और साफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पार्कों का उदय हुआ है। जिनमें साफ्टवेयर विशेषज्ञों की मांग रहती है। साफ्टवेयर के निर्यात के साथ-साथ साफ्टवेयर विशेषज्ञों की सेवाओं का भी निर्यात होने लगा है। लोगों के कार्य करने की शैली और जीवन शैली भी बदल गई है। वे आज एक स्थान पर बैठकर दुनिया भर की जानकारी एकत्रित कर मूल्यांकन करने में समर्थ है।

Q.4. उपग्रह संचार और कम्प्यूटर के तीन-तीन उपयोग बताइए।[2010]
Ans. उपग्रह संचार का उपयोग दूरसंचार, मौसम की जानकारी, दूरस्थ संवेदनशीलता रेडियो, टेलीविजन, फैक्स और इंटरनेट के विकास ने संसार को सभी के लिए सुगम बना दिया है।
• समसामयिक सामाजिक और आर्थिक विकास पूरी तरह संचार तंत्र पर निर्भर है
• टेलीफोन व्यवस्था के निरंतर उन्नत बनते रहने से संचार तंत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन ला दिया हैं आज कही भी किसी से सीधे बात कर सकते हैं।
• सूचनाओं के अंकीकरण से दूरसंचार कम्प्यूटर का अंग बन गया है। संसार में इंटरनेट 100 से अधिक देशों में 10 करोड़ से भी अधिक लोगों को जोड़े हुए हैं।

कम्प्यूटर का उपयोग :
1. शिक्षा के क्षेत्र और ज्ञान के स्थानांतरण करने में विशेष भूमिका है।
2. व्यक्तिगत जीवन में इसकी विशेष उपयोगिता है। संदेश भेजने, प्राप्त करने तथा सूचनाएँ व जानकारी इकट्ठा करने में सहायक है।
3. कम्प्यूटर निर्देशों के अनुसार आँकड़ों को संग्रहित करने और संसाधित करने में सहायक है। आंकड़ों को बिना त्रुटि के अविलम्ब इकट्ठा किया जा सकता है।

Q.5. फुटकर व्यापार सेवा को स्पष्ट करें।[2015]
Ans. ग्रामीण क्षेत्रों मे बस्तियों के पास ग्रामीण बाजार केन्द्र । ये अर्द्ध-नगरीय केन्द्र होते होते हैं है। ये व्यापारिक केन्द्र प्रारम्भिक रूप में कार्य करते हैं। यहां पेशेवर सेवायें विकसित नहीं होती। ये स्थानीय संग्रहण और वितरण का कार्य करते हैं। ये खुदरा व्यापार का कार्य करते है तथा मंडी के रूप में भी व्यापार करते हैं। यहाँ की वस्तुओं की मांग ग्रामीण लोगों के लिए होती है।

Q.6. संचार, परिवहन और व्यापार में क्या अन्तर है ?
Ans. संचार के साधन एक स्थान से दूसरे स्थान को सूचनाएं भेजते है और प्राप्त करते हैं। डाक सेवायें, टेलीफोन, फैक्स, इंटरनेट, उपग्रहों समाचार-पत्रों, टेलीग्राम आदि द्वारा सूचनाएँ भेजी और प्राप्त की जाती है। ये संचार के साधन है।
परिवहन से अभिप्राय मनुष्यों और उनके लिए आवश्यक और उपयोगी वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाने और ले जाने की प्रक्रिया है। परिवहन स्थल, जल और वायु द्वारा विभिन्न प्रकार के वाहनों द्वारा किया जाता है। कभी-कभी परिवहन के रूप में पशुओं और स्वयं मानव का उपयोग होता है।
व्यापार : बाजार के माध्यम से वस्तुओं और सेवाओं का आदान-प्रदान है। वस्तुओं के मूल्य में अंतर अथवा मांग और आपूर्ति व्यापार के लिए उत्तरदायी है। इस प्रकार व्यापार से अभिप्राय दो स्थानों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का प्रवाह है।

Q.7. तृतीयक व्यवसायों पर संक्षिप्त टिपणी लिखिए। [2011]
Ans. तृतीयक व्यवसाय में समुदायों को दी जाने वाली व्यक्तिगत तथा व्यावसायिक सेवाएँ सम्मिलित है। इस व्यवसाय को सेवा श्रेणी भी कहा जाता है। यातायात, संचार, व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा प्रशासनिक सेवा तृतीयक व्यवसाय के महत्वपूर्ण उदाहरण है। इस व्यवसाय में लगे हुए लोग प्रत्यक्ष रूप से किसी वस्तु का उत्पादन नहीं करते, बल्कि अपनी कार्यकुशलता तथा तकनीकी क्षमता से समाज की सेवा करते है।

Q.8. चतुर्थक व्यवसायों पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। (VVI)
Ans. जीन गॉटमैन (Jean Gottmann) ने केवल प्रत्यक्ष सेवाओं को ही तृतीयक उत्पादन में सम्मिलित किया है। उनके अनुसार अप्रत्यक्ष सेवाएं चतुर्थक व्यवसाय है। इस दृष्टि से अनुसंधान, शिक्षण, नेतागिरी, प्रबंध आदि चतुर्थक व्यवसाय है। इस वर्ग में वैज्ञानिक, डॉक्टर, वकील, शिक्षाक नेता, प्रबंधक, पुलिसकर्मी, लेखक, कलाकार संगीतकार तथा अनेक अन्य व्यक्तियों का व्यवसाय है।

8. परिवहन एवं संचार

Q.9 पनामा नहर पर एक टिप्पणी लिखें।
Ans. यह नहर पनामा में स्थल- डमरु मध्य को काट कर बनायी गई है जो प्रशान्त महासागर तट पर पनामा को और अटलांटिक महासागर के तट को कोलन से जोड़ती है। इसका निर्माण 1904 से प्रारम्भ हुआ तथा 1915 को बनकर तैयार हुई। यह नहर 80 किमी. लम्बी, 12. मी. गहरी और लगभग 90 मीटर चौड़ी है। वर्तमान में नहर के विस्तार का कार्य सितम्बर 2007 से प्रारम्भ हो गया है. जो 2014 तक पूर्ण हो जाने की संभावना है। इस नहर से सर्वाधिक लाभ संयुक्त राज्य अमरीका को हुआ है।

Q.10. उत्तरी अटलांटिक मार्ग की महत्ता का वर्णन करें।
Or. अटलांटिक महासागर के मार्ग का वर्णन करें।
Ans. अटलांटिक महासागर मार्ग दो भागों में विभाजित है- [2013]
कनाडा के उपजाऊ तथा पश्चिमी यूरोपीय औद्योगिक देशों को जोड़ता है। विश्व में सबसे अधिक एमस्टरडम है, जो उत्तरी अमेरिका के पूर्वी किनारे के पत्तनों क्यूबेक, मॉण्ट्रियल, हैलीफैक्स, बोस्टन, न्यूयार्क, फिलाडेल्फिया आदि से जोड़ते है।
(i) उत्तरी अटलांटिक मार्ग उत्तरी अटलांटिक मार्ग उत्तर-पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका और व्यापारिक संबंध इन्हीं दोनों भागों के मध्य होता है। इस मार्ग पर पश्चिमी यूरोप के मुख्य बन्दरगाह ग्लासगो, मैनचेस्टर, लन्दन, हेम्बर्ग, लिस्वन, यूरोपीय देशों से उत्तरी अमेरिका को मुख्य तथा धातु निर्मित वस्तुएँ, उच्च तकनीक का माल व अन्य निर्मित माल भेजा जाता है। नॉर्वे स्वीडन से लुग्दी, अखबारी कागज एवं ब्रिटेन से चीनी मिट्टी के बर्तन, वस्त्र, मशीने, रसायन, फांस से शराब, रेशमी वस्त्र इटली से रेशम, फल. दुपहिया वाहन आदि निर्यात किए जाते हैं। कनाडा से लुग्दी, दुग्ध के पदार्थ, संयुक्त राज्य से कपास, गेहूँ, माँस. लोहा एवं इस्पात आदि, कैरेबियन तटीय देशों से शक्कर, फल, पेट्रोलियम आदि का निर्यात यूरोप को किया जाता है।
(ii) दक्षिणी अटलांटिक मार्ग समुद्री रास्ता पश्चिमी यूरोपीय तथा पश्चिमी अफ्रीका के देशी को ब्राजील, अर्जेन्टीना, दक्षिण अमेरिका में उरुग्वे के भागों को जोड़ता है। दक्षिणी अटलांटिक में उत्तरी अटलांटिक के बाजार में कम यातायात है क्योंकि औरों की तुलना में दक्षिणी अमेरिका कम आबादी वाला है तथा आर्थिक रूप से सीमित उन्नत है। केवल दक्षिणी पूर्वी ब्राजील अफ्रीका तथा दक्षिणी अफ्रीका में ही उच्च स्तर पर औद्योगिक विकास है। पूर्व-पश्चिमी रास्ते पर रियो डी जुनीरो तथा केपटाऊन के बीच भी यह बहुत कम है क्योंकि दोनों ही अफ्रीका तथा दक्षिणी अमेरिका के समान उत्पाद तथा संसाधन है। उत्पादन तथा आधी बनी सामग्री के लिए बदले में ब्राजील से कॉफी और अर्जेन्टीना से गेहूं, मीट, ऊन तथा फ्लैक्स भेजा जाता है।

Q. 11. उत्तमाशा अन्तरीप जलमार्ग क्या है?(VVI)
Ans. यह जलमार्ग भारत को दक्षिणी अफ्रीका और पश्चिमी अफ्रीका से जोड़ता है। यह जलमार्ग मुम्बई, मोम्बास डरबन, केपटाउन, लाओस, डाकर होता हुआ रेसाइक व पारा तक जाता है। इस प्रकार यह भारत, अफ्रीका और दक्षिणी अमरीका को जोड़ता है। इस मार्ग से अफ्रीका से नारियल का तेल, नारियल, हाथी दांत, रबड़, इमारती लकड़ी, शतुर्मुर्ग के पंख, कहवा, मैगनीज आदि का निर्यात होता है और सूती वस्त्र सीमेण्ट, मशीनें, शक्कर आदि का आयात होता है। भारत इस मार्ग से अपने यहाँ रूई, शक्कर आदि मंगवाता है।

Q.12. रेल परिवहन अधिक लोकप्रिय क्यों है ?
Ans. रेल परिवहन अपेक्षाकृत सस्ता और सुविधाजनक साधन है। रेलमार्ग भारी मात्रा में सामान को दूरी तक ले जाने के लिए सबसे सस्ता और सबसे तोगति साधन है। ब्रिटेन संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और भारत में कम्प्यूटरीकृत रेल तथा स्थानीय रेल लोकप्रिय बन गई है। रेलगाड़ियों की गति बढ़ी है। सुखद यात्रा के लिए वातानुकूल, रात में सोने के लिए व आरामदायक सीट तथा खान-पान की सुविधाएँ रेलों में उपलब्ध है। जल्दी खराब होने वाली वस्तुओं के लिए प्रशीतित डिब्बों की सुविधाएँ बढ़ायी गयी है। अन्य वस्तुओं के लिए टैंकरो और कंटेनरी का उपयोग होता है।

Q.13. सड़क परिवहन अधिक उपयोगी क्यों माना जाता है? तीन कारणों की व्याख्या कीजिए। (VVI)
Ans. • रेलमार्गों की तुलना में सड़कों के निर्माण की लागत बहुत कम है।
• सड़कें अपेक्षाकृत अधिक उबड़-खाबड़े और बलुओं भूमि पर बनाई जा सकती है।
• अपेक्षाकृत कम यात्रियों और कम माल को सड़कों द्वारा लाना ले जाना सस्ता पड़ता है।
• सड़क परिवहन में माल को बढ़ाने और उतारने में भी कम लागत आती है।
• सड़क ही एक परिवहन का ऐसा साधन है, जो द्वार-से-द्वार सेवा प्रदान करता है।
• सड़क परिवहन, अन्य परिवहन का पूरक है।
• ये सदैव और हर समय सेवा के लिए मार्ग प्रशस्त करती है।

Q.14, वोल्गा जलमार्ग का वर्णन करें।
Ans. रूस में अत्यधिक संख्या में विकसित जलमार्ग पाए जाते है जिनमें से वोल्गा सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। यह 11.200 किमी तक नौकायान की सुविधा प्रदान करती है तथा कैस्पियन सागर में मिल जाती है। वोल्गा-मास्को नहर, इसको मास्को प्रदेश से तथा वोल्गा-डोन नहर काला सागर से जोड़ती है।

Q.15. ओरिएंट एक्सप्रेस का वर्णन करें।(VVI)
Ans. यह लाइन पेरिस से स्ट्रैसवर्ग, म्यूनिख, विएना, बुडापेस्ट और बेलग्रेड होती हुई जोड़ती है।
इस्तांबुल तक जाती है। इस एक्सप्रेस लाइन द्वारा लंदन से इस्तांबूल तक लगने वाला समय 10 दिनो
की तुलना में मात्र 96 घंटे रह गया है। इस रेलमार्ग द्वारा होने वाले प्रमुख निर्यात पनीर, सुअर का माँस, जई, शराब, फल और मशीनरी है। इस्तांबुल को बैंकाक, वाया ईरान, पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश और म्यांमार से जोड़ने वाली लाइन के भी निर्माण का प्रस्ताव है।

Bihar Board 12th Lesson-2 Subjective 2024

https://bsebexam.org.in/index.php/2023/07/23/bihar-board-10th-12th-sociology-top-15-question-2024/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top